मंड़रो,साहिबगंज। प्रखंड पिंडरा पंचायत के कोहबारा गांव में एक ही परिवार के कई लोग डायरिया रोग से पीड़ित हो गया।जिसमें नौ लोगों का इलाज मंड़रो पीएससी में किया गया। जबकि सीरियस पेशेंट को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेजा गया।सभी डायरिया से पीड़ित स्वस्थ होकर शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।वहीं भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल मुर्मू ने बताया कि अभी पीड़ित परिवार के एक भी व्यक्ति घर में नहीं है।अपने अपने संबंधियों के यहां ठहरा होगा।इस संबंध में बताया, कि शनिवार को उमश भरी गर्मी से लोग परेशान थे।कुंआ की पानी पीने से डायरिया से पीड़ित हुए हैं।जबकि चापानल की सुविधा थी।इधर डायरिया से पीड़ितों की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो कौड़ी खुटाना स्वास्थ्य केंद्र के डब्लूएचओ रवि जाटव को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने से एम्बुलेंस के सहारे मरीजों को मंडरो स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।तब स्थिति नियंत्रण में की गई।मरीजों में जसय हांसदा 55 वर्ष, मुंशी हांसदा 17 वर्ष,मार्सेला हांसदा 22 वर्ष,बैंजी हांसदा 20 वर्ष,तल्लू हांसदा 8 वर्ष,बाबूराम हांसदा 27 वर्ष, रेशमी सोरेन 7 वर्ष,गंगाराम हांसदा 10वर्ष को मंडरो एवं साहिबगंज सदर अस्पताल में ईलाज कराया गया।जिन्हें शुक्रवार को छुट्टी दी गई।कोहबारा गांव में कुल 225घर है। जिसमें कुल गांव की जनसंख्या एक्कीस सौ के लगभग बताया जाता है। एक ही परिवार के दस लोग डायरिया से प्रभावित हो गये। चूंकि दूषित कुंआ की पानी पीने से डायरिया पांव पसारा है।अब ग्रामीण जागरुक होकर घर घर भ्रमण कर गर्म पानी पीने एवं गर्म खाना तथा चापा नल का पानी पीने की सलाह दी जा रही है।इस संबंध में गांव के अनिल मुर्मू ने बताया की यहां एक जल मिनार एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्था होनी चाहिए।वहीं मुंशी हांसदा की 12 वर्षीय पुत्री मरंग बिटी की मौत रविवार देर रात को हो गई थी। पिता काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। मृतका की मां जश्नता हांसदा पुत्री की मृत्यु के बाद गांव से बाहर किसी संबंधी के यहां चली गई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है, की उस बच्ची का मौत कैसे हुई। इसकी जानकारी नहीं है। भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल मुर्मू ने बताया कि, उस बच्ची की मां को आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now