– पुलिस के पहुंचते ही सभी हुए फरार
गोड्डा : विधायक अमित मंडल के भाई सुमित कुमार के वाहन को पथरगामा के जमजोरी गांव के पास युवकों ने रोक दिया, सभी युवकों के हाथों में डंडा था। इस दौरान वाहन पर युवकों द्वारा लाठी-डंडे से एक-दो बार प्रहार भी किया गया। युवक व ग्रामीण आक्रोशित थे, इसलिए वाहन पर सवार विधायक के भाई सहित अन्य लोग वाहन में ही सुरक्षित जमे रहे। फिर वहां से तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद पथरगामा थाना की पुलिस उक्त घटना स्थल के लिए अविलंब निकल गई। पुलिस द्वारा तेजी से जमजोरी के समीप पहुंचकर विधायक के वाहन को सुरक्षित निकाला गया। इस बाबत पूछे जाने पर पथरगामा थाना प्रभारी रामसूरत यादव ने बताया कि गोड्डा विधायक के भाई जमजोरी से आगे पथरिया आदि गांव से लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार वे एक फुटबाल टूर्नामेंट कार्यक्रम में पुरस्कार बांटने गये थे। वहां से वापस लौट रहे थे, तभी बात हुई है, पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग खड़े हुए। पुलिस ने बताया कि युवक बाइक पर सवार थे, पुलिस को देखते ही सभी निकल गये। पुलिस ने खदेड़ा तो सभी युवक भाग खड़े हुए। विधायक अमित मंडल के भाई सुमित कुमार को थाने में जाकर आवेदन देने को कहा गया है। कहा कि ऐसे तत्व को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। हालांकि विधायक के भाई सुमित कुमार थाना नहीं पहुंचे और सीधे निकल गये। कहा कि दूसरे दिन आवेदन के मामले में देखा जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


