वडोदरा । अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एअर इंडिया विमान हादसे में वडोदरा शहर के 24 यात्रियों की मौत हो गई । इनमें 18 महिलाएं, 5 पुरुष और एक ढाई वर्षीय बच्ची शामिल है। इस हादसे में जान गंवाने वाले भाविक महेश्वरी नामक युवक की सगाई मात्र दो दिन पहले हुई थी। इस हादसे के बाद अब उनका परिवार और परिचित गहरे सदमे में हैं। मृतकों के निवास स्थानों पर सुबह से ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होने लगे। पुलिस दल भी मृतकों की पहचान और पुष्टि के लिए लगातार प्रयासरत रहा। कई परिवारजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए ताकि अपनों के बारे में जानकारी मिल सके।
विमान हादसे में मृत वडोदरा के यात्रियों की सूची:
| 1 | दोशी इन्द्रवदन शशिकांतभाई | विमलनाथ रेसिडेंसी, वाघोडिया-डभोई रिंग रोड |
| 2 | दोशी ज्योति बेन इन्द्रवदन ।
| 3 | लवान्या निरज | स्कारलेट, अटलादरा |
| 4 | लवान्या अपर्णा |
| 5 | विनोदचंद्र गोविंदभाई पटेल | डिलक्स सोसाइटी, निजामपुरा |
| 6 | उषा बेन विनोदचंद्र |
| 7 | कल्पना बेन प्रजापति | धनलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स, मांजलपुर |
| 8 | राणा आनंदी बेन | तीर्थ बंगले, डभोई रिंग रोड |
| 9 | फातिमा शेखवाला (2.5 वर्ष) | खत्रीपोल, वाड़ी |
| 10 | सादिकाबानु टपेलिवाला |
| 11 | वोरा यास्मीन बेन | हमज़ा पार्क, तांदलजा |
| 12 | पादरिया मरियम इनायत | वाड़ी बदरी मोहल्ला |
| 13 | शर्मा अंजु बेन पवनकुमार | अरुणाचल सोसाइटी, सुभानपुरा |
| 14 | नरेंद्र मणिलाल पंचाल | व्रजभूमि फ्लैट्स, वडसर |
| 15 | उषा बेन नरेंद्रभाई पंचाल |
| 16 | पटेल अब्धि | रुक्मिणी नगर, न्यू समारोड |
| 17 | भारती बेन जशु भाई पटेल | गोकुल आशिष डुप्लेक्स, मांजलपुर |
| 18 | शाह केतन कुमार | रोशनी पार्क, गोत्री |
| 19 | नैन्सी बेन पटेल | परागराज सोसाइटी, वारसिया |
| 20 | वल्लभ नागजी भाई अघेरा | शिवशक्ति सोसाइटी, वासणा रोड |
| 21 | वीणा बेन वल्लभ भाई |
| 22 | भाविक महेश्वरी | मधुकुंज सोसाइटी, वाड़ी |
| 23 | पटेल साहिल इब्राहीम | रुमाना पार्क, तांदलजा |
| 24 | वसुबेन पासवरिया | नारायण स्वरूप अपार्टमेंट, एलएन गार्डन, अटलादरा |