झारखंड एटीएस ने तीन जिलों के 16 स्थानों पर की छापेमारी, आठ संदिग्ध गिरफ्तार
नई दिल्ली/रांची। आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने आंतकी संगठन अलकायदा से जुड़े संगठन से जुड़े आठ आंतकी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि अलकायदा से जुड़ा आंतकी संगठन देश भर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। अलकायदा से जुड़े आंतकी संगठन को रांची के रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था। इस संबंध में झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी के जरिये कुछ लोगों के संदिग्ध गतिविधि के बारे में दिये गये सूचना के आधार पर गुरुवार को आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने राज्य के विभिन्न जिलों रांची , हजारीबाग और लोहरदगा में एक साथ कुल 16 स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी में एसटीएसफ, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थीं। इस अभियान में अब तक आठ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस अभियान में अभी तक अवैध आग्नेयास्त्र, लैपटॉप, कई मोबाईल फोन, कुछ संदिग्ध दस्तावेज सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है एवं इन दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही छापेमारी अभियान जारी है। संदिग्धों के पूछताछ, दस्तावेजों के सत्यापन तथा अग्रतर अभियान के बाद कानूनसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। भारत में आतंकी संगठन अलकायदा के बड़े नेटवर्क का पता चला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राजस्थान तथा यूपी एसटीएफ ने मिलकर गुरूवार को अलग-अलग स्थानों से अलकायदा के 14 आतंकियों को पकड़ा है। आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। राजस्थान के भिवाड़ी से 6 आतंकी पकड़े गए हैं, जबकि झारखंड और यूपी से आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस और आईबी (खुफिया ब्यूरो) को यह जानकारी मिली थी कि झारखंड में अलकायदा कई जिलों में नेटवर्क खड़ा कर रहा है। यह कंफर्म होते ही बुधवार देर रात अधिकारियों की अहम बैठक हुई। इसके बाद इस इंफॉर्मेशन को एटीएस के साथ साझा किया गया। देर रात ही टीम ने रेड डाली। हजारीबाग से गिरफ्तार संदिग्ध को रांची ले गई टीम एटीएस ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान फैजान अहमद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का सक्रिय सदस्य है। टीम ने फैजान का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ रांची ले आई है।