दुमका । दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार अगर हमारे झारखंड के हक का एक लाख करोड़ रुपये वापस नहीं दिया तो हम खनिज संपदा का एक मुट्ठी टुकड़ा भी बाहर नहीं जाने देंगे।बसंत सोरेन ने कहा कि हमलोग अपना अधिकार झुक कर मांगते हैं पर नहीं मिलता है तो छीनना जानते हैं।उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भी हमलोगों ने लड़ कर लिया था।लड़ना और संघर्ष करना हमारे खून में है।बसंत सोरेन ने कहा कि हमलोगों ने देखा है जब रघुवर जी की सरकार थी तब एसपीटी और सीएनटी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास हुआ।झामुमो विपक्ष में था।हमलोगों ने मजबूती से विरोध किया।संताल परगना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एसपी कॉलेज के पास कई बसों को जलाया गया।हमारे विरोध के कारण रघुवर सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।बसंत सोरेन ने कहा 2024 में भी आरक्षण समाप्त करने का प्रयास किया गया जिसका हमलोगों ने विरोध किया।
———————————–
दुमका में हाई कोर्ट का बेंच और मिनी सचिवालय बने:स्टीफन मरांडी
दुमका।महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि दुमका को सही अर्थ में उपराजधानी बनाने की दिशा में काम होना चाहिए।उन्होंने कहा कि दुमका में हाई कोर्ट का बेंच बहुत जरूरी है।उपराजधानी में मिनी सचिवालय भी होना चाहिए।यहां अपर मुख्य सचिव की पदस्थापना होना चाहिए।
झामुमो विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने एसपीटी एक्ट को छुआ था जिसके आक्रोश में रघुवर दास की सरकार उखड़ गई थी।
———————————–
हेमंत सोरेन को जेल में रखने का संताल परगना की जनता ने बदला लिया:हेमलाल मुर्मू
दुमका।लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बीजेपी ने पांच महीने जेल में रखा।लेकिन संताल परगना की जनता ने इस बार चुनाव में 17 सीट झामुमो व महागठबंधन की झोली में डालकर बदला ले लिया।हेमलाल मुर्मू ने आरोप लगाया कि भाजपा हिन्दू मुस्लिम,आदिवासी- गैर आदिवासी और इसाई- गैर ईसाई के बीच लड़ाने का काम करती है।विकास से भाजपा को कोई मतलब नहीं है।
———————————–