संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज –साहिबगंज में गंगा नदी उफान पर है.दियारा सहित नगर के कई मुहल्ला जलमग्न है.शुक्रवार की देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना के नया टोला गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार मृतका मुरारी मंडल की 60 वर्षीय पत्नी
पुष्पा देवी थी. मृतका के पति मुरारी मंडल ने घटना के संबंध में बताया कि मेरे घर चारों ओर बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गया है. शुक्रवार की रात मेरी पत्नी पुष्पा देवी शौचालय जाने के लिए घर से निकली थी.शौचालय जाने के दौरान वह गहरे पानी में चले जाने के कारण बाढ़ के पानी डूब गईं. काफी देर तक पत्नी के वापस नहीं लौटने पर हमलोग ने उनकी खोजबीन की बाद में पत्नी का शव बाढ़ के पानी में तैरता मिला.वहीघटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के एसआई अखिलेश कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.
घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है.पुष्पा देवी अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियां छोड़ गई हैं.


