संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- राजमहल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.पुलिस ने अवैध एमडीएमए ड्रग्स जैसा पदार्थ के साथ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. शनिवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि फुलवड़िया खोलाही टोला में शेर अली शेख नामक व्यक्ति के घर के पास अवैध मनोउत्तेजक पदार्थ कि खरीद बिक्री किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल में राजमहल प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मो० युसूफ एवं सहयोगी पुलिस बलो के द्वारा छापामारी किया गया. पुलिस बल के द्वारा विधिवत घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया. पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शेख अली शेख उम्र करीब 52 वर्ष पिता स्व० आबिल शेख साकिम मुर्गी टोला वर्तमान पता खोलाही टोला फुलवड़िया थाना राजमहल जिला साहिबगंज बताया. उसके घर की तलाशी लेने पर एक पारदर्शि पलास्टिक में एमडीएमए ड्रग्स जैसा सफेद पदार्थ जिसका प्लास्टिक सहित वजन 69.24 ग्राम एवं एमडीएमए ड्रग्स जैसा हल्का भुरा रंग का पदार्थ पारदर्शी प्लास्टि में जिसका वजन प्लास्टिक सहीत 9.06 ग्राम बरामद किया गया. साथ ही 60 पीस तुलसी का छोटा पैकेट, डिजिटल तराजु 1 पीस, 25 पीस छोटा पारदर्शी पैकेजिंग प्लास्टिक बरामद किया गया. शेख अली शेख उम्र करीब 52 वर्ष पिता-स्व० आबिल शेख को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपने अपराध को स्वीकार किया है. इस संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 293/26, धारा-21/27 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.एवं गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, एसआई पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.


