संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- देश व बच्चों के भविष्य को गढ़ने वाले साहिबगंज जिले के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों को झारखंड के लोकप्रिय अखबार संथाल एक्सप्रेस ने शिक्षक दिवस पर साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन सभागार में सुबह 11 बजे शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया. शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह व पूर्व जैक अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान 21 उत्कृष्ट शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अतिथि साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह व पूर्व जैक अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत संताल एक्सप्रेस अखबार के ब्यूरो चीफ अमित कुमार सिंह व प्रतिनिधि धनंजय हलदार ने पुष्प गुच्छ देकर किया. प्रोफेसर डॉ रूपा व डॉ कोमल कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. मंच संचालन साहिबगंज महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ रूपा एवं धन्यवाद ज्ञापन संताल एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ अमित कुमार सिंह ने किया. राष्ट्रीय गीत के साथ शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का समापन किया गया.
हमेशा छात्रों के पथ प्रदर्शक रहेंगे शिक्षक- प्रो अरविंद सिंह
साहिबगंज -पूर्व जैक अध्यक्ष प्रो अरविंद सिंह ने कहा कि भारत दर्शन और ज्ञान परंपरा पूरे विश्व में स्थापित करने वालों में स्वामी विवेकानंद व सर्पल्ली डॉ राधा कृष्णन का नाम भुलाया नहीं जा सकता. शिक्षक छात्रों के पथ प्रदर्शक हैं और हमेशा सम्मानीय रहेंगे.रही बात शिक्षक सम्मान समारोह का तो इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मै संताल एक्सप्रेस अखबार को धन्यवाद देते है.
बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है सम्मान- डॉ रणजीत
साहिबगंज – महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रणजीत सिंह ने कहा कि सम्मान सिर्फ सम्मान नहीं एक प्रेरणा व एक पहचान है. सम्मान आगे और अधिक मेहनत व न्याय के लिए प्रेरित करता है. शिक्षक व छात्रों का संबंध अटूट है. शिक्षक सिर्फ छात्रों के शैक्षणिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत, लक्ष्य व कठनाइयों के समाधान के लिए समर्पित रहते हैं. साहिबगंज महाविद्यालय शिक्षकों के अद्वितीय संघर्ष के साथ 75 साल पूरा कर रहा है. शिक्षकों की वजह से साहिबगंज शैक्षणिक उत्कर्ष के शिखर पर बढ़ रहा है.साहिबगंज में पहली बार किसी अखबार ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षको को सम्मानित किया है.ऐसे आयोजन के लिए संताल एक्सप्रेस अखबार के परिवार को धन्यवाद.
संथाल एक्सप्रेस अखबार बन रहा लोगों की आवाज
साहिबगंज – संताल एक्सप्रेस अतिथियों सहित उपस्थित शिक्षकों ने संथाल एक्सप्रेस के शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम की सराहना की. कहा कि संथाल एक्सप्रेस ने कम समय में लोगों के बीच अपनी बेबाक पत्रकारिता से पहचान बना ली है. जिला के उत्कृष्ट शिक्षक को सम्मानित कर संथाल एक्सप्रेस ने जन सरोकार से अपने जुड़ाव का संदेश दिया है.सभी ने संथाल एक्सप्रेस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
महाविद्यालय प्राचार्य ने ब्यूरो को पौधा देकर किया सम्मानित,किया गया पौधारोपण
साहिबगंज -कार्यक्रम के दौरान साहिबगंज महाविद्यालय के प्रचार डॉ रणजीत कुमार सिंह ने शिक्षक सम्मान समारोह के सफल आयोजन को लेकर ब्यूरो चीफ अमित सिंह को शॉल ओढ़ा कर व पौधा देकर सम्मानित किया. ब्यूरो अमित सिंह, प्रो अनिल सिंह व अन्य ने महाविद्यालय परिसर में पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
मौके पर ये थे मौजूद
साहिबगंज – संताल एक्सप्रेस अखबार के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के मौके पर अतिथियों के अलावे डॉ ध्रुव ज्योति सिंह, डॉ समाय मरांडी, डॉ अनिल ठाकुर, डॉ कोमल कुमारी, डॉ रूपा कुमारी, डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, मनीष दूबे, रबनवाज आलम, सुभाष मोदी, रंजन कुमार सहित सम्मानित हुए 21 शिक्षक, शिक्षिका व छात्र छात्राएं मौजूद थे।
यह शिक्षक/शिक्षिका हुए सम्मानित
1.डॉ रणजीत कुमार सिंह- प्राचार्य, साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज
2.मनोहर शर्मा, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या पोखरिया, साहिबगंज
3.अगस्टीन हेंब्रम, मध्य विद्यालय अपरोल, बोरियो
4.प्रभात कुमार सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय, बरहरवा
5.राजीव कुमार, मध्य विद्यालय किशन प्रसाद, साहिबगंज
6.दीनानाथ साह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरवा, बोरियो
7.नरेश दास, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, समदा, साहिबगंज
8.शुभाशिष, प्लस टू उच्च विद्यालय, कोदरजन्ना, साहिबगंज
9.राजू झा, प्लस टू उच्च विद्यालय, मंगलहाट
10.सुनील कुमार मिश्रा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गडरा, मंडरो
11.प्रमोद कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, इस्लामपुर, बरहरवा
12.आदित्य कुमार, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सकरीगली, साहिबगंज
13.राजीव कुमार शर्मा, प्लस टू जेके उच्च विद्यालय, राजमहल
14.जुली मुर्मू, पीएम श्री कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, पतना
15.संजू डोमिनिका मुर्मू, बंगला बालक मध्य विद्यालय, साहिबगंज
16.आर के पटेल, केमेस्ट्री प्वाइंट, साहिबगंज
17.वीर कुमार केसरी, बीके ट्यूशन सेंटर, साहिबगंज
18.राजेश कुमार, डिभाईन क्लासेस, साहिबगंज
19.कोमल कुमारी वाणिज्य विभाग के एचओडी साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज
20.डॉ. एमडी हसनैन प्रभारी एचओडी भूगोल विभाग साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज
21.डॉ.रूपा , सहायक प्रोफेसर , अर्थशास्त्र विभाग साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज


