साहिबगंज –बोरियो थाना क्षेत्र के मोरंग नदी बड़ा पुल के समीप शनिवार को सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई.जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गया.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बोरियो प्रखंड के केंवट टोला निवासी 21 वर्षीय सोनू रजक, 30 वर्षीय छोटका रजक एवं 25 वर्षीय मंगल केंवट एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बोरियो बड़ा पुल के पास चाय दुकान चाय पीने जा रहा था. इसी दौरान बड़ा पुल के समीप मोटरसाइकिल असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हुई दुर्घटना में तीनों सड़क पर गिर गए. मोटरसाइकिल के पीछे बैठे मंगल केंवट की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. जबकि सोनू रजक एवं छोटका रजक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को बोरियो पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को बोरियो सीएचसी लाया गया. जहां सीएचसी में उपस्थित डॉ पंकज कुमार गुप्ता ने जांचोपरांत मंगल केंवट को मृत घोषित कर दिया. दोनों घायल सोनू रजक, एवं छोटका रजक, का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना कि सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एसआई दूधनाथ सिंह सीएचसी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


