दुमका । दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र में झाडिय़ों से एक आदिवासी छात्रा का शव मिला है। नौवीं कक्षा की छात्रा का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस यह पता लगा रही है कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
प्रथम दृश्टया छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच के दौरान पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


