लगाएं जय मां दुर्गे व जय श्री राम के नारे
संताल एक्सप्रेस संवादाता
तीनपहाड़- दूर्गा पूजा के महासप्तमी के अवसर पर शनिवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तीनपहाड़ के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकल कर नीचे टोला, बाबूपुर, रामपुरा होते हुए रामपुरा नदी पहुंची. जहां पुरोहित के मंत्रोचारण के साथ पूजन किया.इसके बाद कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाओं ने अपनी-आपनी कलश में जल भरी. फिर शोभा यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचा कर समाप्त हुआ.कलश शोभा यात्रा में 1300 महिला व कुंवारी कन्याएं शामिल थी.इसके अलावे कलश शोभा यात्रा में रथ के साथ झांकिया आकर्षक का केंद्र रहा बना था.इस दौरान भक्तों द्वारा जय माता दी, जय मां मां दुर्गे,जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे.
वही कलश शोभा यात्रा को संचालन करने को लेकर कमेटी द्वारा स्वयंसेवकों की टीम तैयार किया गया था. जो कलश शोभायात्रा को संचालन करने में सहयोग कर रहे थे.सार्वजनिक दुर्गा पूजा के सचिव सिद्धार्थ यादव उर्फ बल्ला ने बताया कि कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों का इसमें काफी सहयोग मिला .आम भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया है. साथ ही पूजा का सफल संचालन में सभी का सहयोग मिल रहा है.


