आदिवासी ढोल, दशांय-दोन बाजा और पारंपरिक वाद्ययंत्रों ने मोहा मन, शोभायात्रा में शामिल हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर (पाकुड़)। दुर्गा पूजा के शुभारंभ के अवसर पर हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, तारापुर–गोविंदपुर की ओर से भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक उत्साह, भक्ति और पारंपरिक संस्कृति के अनूठे संगम से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण आदिवासी ढोल और पारंपरिक दशांय-दोन बाजा रहा। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भव्य आयोजन ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं की भी शानदार झलक प्रस्तुत की।कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। मौके पर एसडीपीओ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू और अंचलाधिकारी मनोज कुमार सहित पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित थे।आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, तारापुर–गोविंदपुर के अध्यक्ष नंद किशोर मंडल, उपाध्यक्ष चंद्रयान केतु प्रकाश, सचिव कृष्णा पंडित और कोषाध्यक्ष भानुप्रताप साहा सहित समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर संतोष साहा, पंकज साहा, राजीव पंडित, डोमन पंडित, नारायण यादव, मानिकचंद साहा, उमाचरण साहा, टिंकू साहा, महेंद्र साहा और मनोज साहा, भीम यादव, प्राण यादव, अम्बिका प्रसाद साहा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में हुआ। आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने तारापुर–गोविंदपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा के प्रति लोगों की गहरी आस्था और सामूहिक सहभागिता को प्रदर्शित किया।


