जो काम शिक्षक करते हैं वो कोई और नहीं कर सकता : डॉ. प्राण महतो
गोड्डा : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्यालय स्थित खबर संगम कार्यालय में राज्य के सबसे लोकप्रिय अखबार संताल एक्सप्रेस के बैनर तले शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां 16 शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट योगदान देने वाले 16 गुरुजनों को मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी डॉक्टर प्राण महतो के हाथों सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. प्राण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे अनगढ़ रूप में अपनी तमाम अल्हड़पना और शैतानियों के साथ विद्यालय आते हैं जहां से एक काबिल युवा और इंसान के तौर पर बाहर निकल एक सफल नागरिक और गृहस्थ बन अपनी गृहस्थी संभालते हैं। जो काम शिक्षक करते हैं वो कोई और नहीं कर सकता।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ प्राण महतो, विशिष्ट अतिथि लोकमंच सचिव सर्वजीत झा, सहित उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा महान शिक्षाविद एवं स्वतत्र भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी श्रेष्ठ शिक्षक जनों को डीएसओ डॉक्टर प्राण महतो लोकमान्य सचिव सर्वजीत झा समतल एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ संजीव झा सहयोगी अमरेंद्र कुमार के द्वारा भारी-बड़ी से अंग वस्त्र मोमेंटो एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले गुरुजनों में महिला महाविद्यालय की डॉ नूतन झा, कस्तूरबा मेहरमा वार्डन अनीता माल, प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य परितोष पाठक, कस्तूरबा वार्डन संगीता कुमारी, जितेंद्र कुमार भगत, सुरजीत झा, मनीष सिंह, स्नेहलता कुमारी, सीएम एक्सीलेंस स्कूल गोड्डा के बेंजामिन, प्लस टू के अनंत कुमार यादव, दिलीप झा, फनी लाल पंडित, आलोक सिंह आदि के नाम शामिल है।


