पथरगामा : थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी स्वर्गीय मनोज प्रसाद गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र राजेश गुप्ता की मृत्यु मंगलवार संध्या ट्रक से कुचलकर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रजौन हाट से वह अपने घर अमरपुर लौटने के क्रम में उर्सिया के तरफ से समान उतारकर लौट रहे 12 चक्का वाला एलपी ट्रक संख्या जेएच 10 एयु 3539 के चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। ट्रक ड्राइवर ट्रक को खड़ा कर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पाते ही पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद सदलबल घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में कर पंचनामा के उपरांत अंत्यपरीक्षण हेतु लाश को सदर अस्पताल गोड्डा भेज मामले की तहकीकात में जुड़ गए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


